Ranchi News: ट्यूलिप हॉस्पिटल की जमीन जांच की मांग
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। सिमलिया रिंग रोड स्थित ट्यूलिप हॉस्पिटल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भारतीय मजदूर संघ ने अस्पताल के मुख्य गेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर अस्पताल की जमीन और भवन निर्माण की जांच की मांग की। संघ की ओर से सौंपे गए आवेदन में दावा किया गया है कि जिस जमीन पर अस्पताल बना है, वह एसटी भूमि है और सीएनटी एक्ट के दायरे में आती है। संगठन ने जमीन के दस्तावेज, जमीन के उपयोग परिवर्तन और भवन निर्माण से जुड़ी सभी अनुमतियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन को जमीन की प्रकृति और निर्माण की वैधता की पूरी जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए। गौरतलब है कि 10 सितंबर को ट्यूलिप हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.