रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस पर युवा उत्थान क्लब जामुदाग की ओर से गांव के मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से पिछले 24 वर्षों से कैनवस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इस बार आठ टीमों के बीच मुकाबला हुआ। फाइनल मैच टुटकी सिल्ली और जामुदाग क्वीन के बीच खेला गया, जिसमें टुटकी सिल्ली 2026 की चैंपियन बनी। विजेता टीम को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को संजय सिद्धार्थ, क्लब के अध्यक्ष रूपकुमार साहू और आजसू प्रखंड अध्यक्ष सुषेण प्रमाणिक ने पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के सचिव बुद्धेश्वर कोईरी, खगेंद्र लाल यादव, लालू कोईरी, धीरज जायसवाल, रवींद्र कोईरी, रंजन मंडल, जगदीश...