रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। जेएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच नौ अक्तूबर को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के पास कर्मचारियों के बीच लॉटरी सिस्टम से बांटने की मांग की गई। इस संबंध में एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह ने एचईसी के निदेशक (कार्मिक) से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। शनि सिंह ने कहा कि जेएससीए की ओर से एचईसी को मैच के 100 पास दिए जाते हैं। इन पासों का वितरण कर्मचारियों के बीच लॉटरी के माध्यम से किया जाना चाहिए, ताकि किसी कर्मचारी के साथ भेदभाव न हो और अधिक से अधिक कर्मियों को मैच देखने का मौका मिल सके। यह भी पढ़ें- एक दिन में 8033 टिकट बिके, आज अंतिम दिन, ऑनलाइन कोटा खत्म उन्होंने मांग की है कि जिन कर्मचारियों को पहले के मैचों में पास मिल चुका है, उनके नाम इस बार लॉटरी में शामिल नहीं किए...