रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राज्य में टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की समन्वय बैठक में शहरी वार्डों को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान का निर्णय लिया गया। इसके तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और मदर टेरेसा क्लीनिकों में टीबी स्क्रीनिंग व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाकर टीबी मरीजों की पहचान, जांच और इलाज पर जोर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...