Ranchi News: टीबी मुक्त भारत:: कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों को 24 घंटे की मोहलत
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने टीबी मुक्त भारत अभियान में कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों को 24 घंटे के भीतर कमियों में सुधार कर अद्यतन जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत सभी पात्र टीबी मरीजों के बैंक खातों में लंबित आर्थिक सहायता तत्काल हस्तांतरित करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कोई भी पात्र मरीज किसी भी सूरत में योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक के व्यय और भुगतान संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही भुगतान में लापरवाही पर जिला एवं प्रखंड लेखा प्रबंधकों सहित संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.