Ranchi News: टीबी खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : एसडीएम
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास और जनजागरुकता जरूरी है। यह बात एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय, बुंडू में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर आयोजित बैठक में कही। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को घर-घर सर्वे कर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान करने और उनका समय पर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लक्षण वाले व्यक्तियों की तत्काल जांच कराई जाए और मरीजों को निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही लोगों को बताया जाए कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और इलाज पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश सोय ने बताया कि टीबी मरीजों को लगातार छह माह तक नियमित रूप से दवा का सेवन करना जरूरी है। बीच में दवा छो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.