रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में टीबी के संभावित मरीजों की जांच दर बढ़ाने के लिए उच्च जोखिम वाले समूहों की मैपिंग कर विशेष जांच व जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बुधवार को जिला यक्ष्मा पदाधिकारियों के साथ हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक में इसके निर्देश दिए। उन्होंने समय पर जांच व इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही टीबी मरीजों को 'निक्षय पोषण योजना' की सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजने के निर्देश दिए। अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एनसीसी, माय भारत और एनएसएस स्वयंसेवकों वाली 'जोश' टीम की मदद ली जाएगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद में एक लाख के विरुद्ध सिर्फ 25 हजार यक्ष्मा जांच निदेशक ने लक्ष्य में पिछड़ने वाले जिलों को कार...