रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के बड़ाम नीचेटोली चैकडैम से गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान बड़ाम निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र महतो के रूप में हुई है। चैकडैम में शव पड़े होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक की आंख के पास और गले में जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जितेंद्र की हत्या कर मामले को हादसे का रूप देने के लिए शव पानी में फेंका गया है। जितेंद्र पेंट का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने जमीन विवाद से जुड़ा मामला बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की नि...