रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। शुक्रवार की सुबह अपने झुंड से बिछड़कर एक जंगली हाथी अनगड़ा की ओर से गैतलसूद डैम पार करते हुए ओरमांझी प्रखंड के हतवाल गांव पहुंच गया। गांव में हाथी के पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने के लिए जुट गए। इस दौरान दोपहर करीब तीन बजे हाथी ने झापा महतो नामक ग्रामीण पर हमला कर उसे पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले पिस्का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज रिम्स में चल रहा है। हाथी को देखने उमड़ी भीड़, तभी हुआ हमला:

ग्रामीणों की भीड़ और हाथी का हमला ग्रामीणों के अनुसार हाथी सुबह करीब सात बजे गैतलसूद डैम पार कर हतवाल गांव पहुंचा था। सूचना मिलते ही आसपास के लोग ह...