रांची, नवम्बर 10 -- Ranchi News: रांची। झारखंड आंदोलनकारी महासभा की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें झारखंड स्थापना दिवस पर कोकर समाधि स्थल में सामूहिक उपवास रखने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा आंदोलनकारियों को उचित सम्मान नहीं मिल सका है, इसलिए लंबित मांगों के समर्थन में यह कार्यक्रम होगा। बैठक में लोहरदगा कमेटी के सदस्यों के साथ महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो, नीरू शांति भगत, विनीता कच्छप और ऐरेन कच्छप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...