Ranchi News: झारखंड में डाक विभाग का पुनर्गठन, धनबाद बनेगा नया रीजन
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में डाक विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। डाक विभाग ने राज्य में एक नया डाक रीजन गठित करने के साथ चार नए डाक प्रमंडल और तीन उप प्रमंडल बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत धनबाद मुख्यालय वाला नया रीजन बनाया गया है, जबकि रांची रीजन का मुख्यालय पहले की तरह रांची में रहेगा। नई व्यवस्था एक नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। डाक विभाग ने इस संबंध में कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन कार्यभार को संतुलित करने, व्यापार वृद्धि और राजस्व में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। धनबाद रीजन के तहत देवघर, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, संताल परगना और बोकारो (नया) डाक प्रमंडल आएंगे। वहीं, रांची रीजन के तहत गुमला, पलामू, रांची, सिंहभूम के साथ चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.