रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: रांची। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो राज में अब जंगल भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में पिछले 7 वर्षों से कोयला, बालू, पत्थर तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों की चोरी एवं लूट होती रही है। अब तो घने जंगल में पेड़ों की कटाई भी होने लगी है। विगत दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सांकाभांगा गांव के पास के जंगल में बड़ी संख्या में साल (सखुआ) के पेड़ काटे गए, परन्तु वन विभाग पेड़ों के कटाई को रोकने में विफल रहा। सबसे हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के महज 3 किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ काटे जा रहे थे और वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह भी पढ़ें- झामुमो राज में जंगल भी सुरक्षित नहीं : डॉ. गोस्वामी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...