Ranchi News: झारखंड में आज और रांची में कल भारी बारिश का अनुमान
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण राज्य में सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान यह निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिमी बंगाल के तटीय क्षेत्र और ओड़िशा के उत्तरी भाग से होकर गुजरेगा। इसके प्रभाव से राज्य के दक्षिणी और पश्चिमोत्तर भाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। वहीं, संताल परगना के जिलों समेत हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद में इसका असर कम पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटों में इन जिलों में होगी भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.