Ranchi News: झारखंड को अब मिलेगा पहला फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में फिल्म निर्माण और फिल्म शिक्षा को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के अधीन कार्यरत झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएफडीसीएल) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई), कोलकाता के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते के साथ ही राज्य में झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (जेएफटीआई) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रोजेक्ट भवन, रांची में आयोजित समारोह में एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी मौजूद रहेंगे। समझौते के तहत जेएफडीसीएल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.