Ranchi News: झारखंड के स्थानीय उत्पादों में व्यापक संभावनाएं : राज्यपाल
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड के स्थानीय उत्पादों में व्यापक संभावनाएं हैं। गुणवत्ता, बेहतर डिजाइन, आधुनिक तकनीक और प्रभावी ब्रांडिंग के माध्यम से इन्हें देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने तसर सिल्क की विशेष पहचान का उल्लेख करते हुए अन्य स्थानीय उत्पादों की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि उद्यमिता आत्मनिर्भरता, रोजगार और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। वे गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में जेसीआई की ओर से आयोजित एक्सपो उत्सव 2026 के उद्धाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा और नए विचारों की कमी नहीं है। उन्हें सही मार्गदर्शन, अवसर और तकनीकी सहयोग देकर नए उद्यमों के लिए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.