Ranchi News: झारखंड के जंगलों की डिजिटल निगरानी करेगा डिजिवन
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के जंगलों, वन्यजीवों और वन क्षेत्रों की निगरानी अब आधुनिक डिजिटल और भू-स्थानिक तकनीक की मदद से अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी है। इसके लिए वन विभाग राजस्थान की एकीकृत डिजिटल प्रणाली डिजिवन को अपनाने की संभावनाएं तलाश रहा है। इस प्रणाली के जरिए वन क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न आंकड़ों को एक जगह एकीकृत कर वन प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण, निगरानी और विकास योजनाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। साथ ही, उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर वन विभाग को त्वरित और बेहतर निर्णय लेने में सहूलियत होगी। झारखंड के जंगलों, वन्यजीवों और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप इस प्रणाली को लागू करने की कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार किया जा रहा है। इसी सिलसिले में वन मुख्यालय, डोरंडा स्थित विवेकानंद सभागार में शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.