Ranchi News: झारखंड कांट्रैक्टर एसोसिएशन ने गवर्नर से की मुलाकात
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। झारखंड कांट्रैक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने 8 महीने से लंबित सरकारी भुगतान के त्वरित भुगतान और लघु खनिज नियमावली में राहत देने की मांग की। सदस्यों ने बताया कि नियम-55 समाप्ति और ई-परिवहन चालान की अनिवार्यता से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में राकेश चौधरी, मुरली चौधरी, कुलेश्वर महतो, विनोद प्रसाद नायक, अमरनाथ महतो, संतोष महतो, गौतम उपाध्याय, उदय यादव और लव कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.