Ranchi News: झामुमो जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड की मौत मामले में प्रदेश भाजपा ने बनायी जांच कमेटी
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा झामुमो के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के अंगरक्षक की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच को लेकर एक प्रदेश स्तरीय समिति गठित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार गठित इस समिति को घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मिलने, घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने तथा वास्तविक स्थिति की जांच कर अपनी रिपोर्ट 26 अक्तूबर 2026 तक समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। इस प्रदेश स्तरीय समिति का गठन मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने तथा घटना की वस्तुस्थिति की जांच के लिए किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में यह समिति गठित की गई है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: अंगरक्षक मौत मामले में पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.