रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल, आगर टोली में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षा बंधन मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षा बंधन के धार्मिक और सामाजिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करता है। प्राचार्य धनकिशोर महतो ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होने के साथ आपसी प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेने का संदेश भी देता है। मौके पर राजेंद्र महतो, जयंती कुमारी, सुमन कुमारी और शालू शालिनी महतो मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Palamu News: वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल में मना रक्षा बंधन उत्सव यह भी पढ़ें- Haridwar News: धूम सिंह स्कूल में हर...