Ranchi News: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। किसान सभा और माकपा की ओर से तमाड़ के बिनसाईडीह में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। मुख्य वक्ता माकपा राज्य सचिव मंडल के सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित कारनामों के खिलाफ पूरा देश आवाज उठा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि साढ़े 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने पर क्या वे सभी बांग्लादेशी हैं? उन्होंने कहा कि इस मामले में ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय एसआईआर की आड़ में भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके खिलाफ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.