Ranchi News: जोन्हा फॉल पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरद चंद्र सोनक मंगलवार को पत्नी के साथ जोन्हा फॉल घूमने पहुंचे। जोन्हा फॉल पहुंचने पर अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय, सीओ राजू कमल, वन विभाग के रेंजर और पर्यटक मित्र राजकिशोर प्रसाद व बालेश्वर बेदिया ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मुख्य न्यायाधीश ने जोन्हा फॉल स्थित वन विभाग के कैफेटेरिया में घंटों बैठकर जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर ग्रामीण एसपी रांची गौरव गोस्वामी, डीएफओ, महिलौंग रेंजर गायत्री देवी, अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार, पर्यटक मित्र राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया, नलिन पांडे, राजेंद्र महतो, गौतम कुमार और राम किशोर बेदिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.