रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची। खुकुरी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को डोरंडा के जैप एक परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में जैप के 49 पुलिसकर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में एकत्र रक्त को अस्पतालों में भर्ती मरीजों की प्राण रक्षा के लिए सदर अस्पताल ब्लड बैंक को सौंप दिया गया। कार्यक्रम में एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक, एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली एएसपी निखिल राय, जैप डीएसपी संजय कुमार, सूबेदार मेजर रवि थापा, पेमन जिम्बा, राजन प्रधान, विकास तामांग समेत अन्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...