Ranchi News: जेसोवा का मोरहबादी मैदान में दीवाली मेला 29 से
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से इस वर्ष भी दीवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। मोरहाबादी मैदान में 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक पांच दिवसीय जेसोवा दीवाली मेला लगेगा। मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक खुला रहेगा। सोमवार को जेसोवा की ओर से यह जानकारी दी गयी। जेसोवा की ओर से बताया गया कि मेले का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता और ग्रामीण कारीगरों को प्रोत्साहित करना है। इसमें झारखंड के अलावा गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित विभिन्न राज्यों के उद्यमी हिस्सा लेंगे। मेले में स्वदेशी कपड़ों, जनजातीय व्यंजनों और पारंपरिक हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए जाएंगे। कोहबर, सोहराई और मधुबनी पेंटिंग भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी。
बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.