रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जेसीबी इंडिया ने गुरुवार को रांची में प्रेमसंस मोटर उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के संचालन में नई 3-एस डीलरशिप शुरू की। तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में खुला नया शोरूम 18 हजार वर्गफुट में फैला है। केंद्र में बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा मिलेगी। साथ ही 230 पेशेवरों की टीम और चार बे वाली वर्कशॉप से लैस यह केंद्र झारखंड के 15 जिलों में सेवाएं देगा। उद्घाटन के दौरान जेसीबी इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक शेट्टी ने कहा कि झारखंड भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, माइनिंग और औद्योगिक विकास में तेजी से अहम भूमिका निभा रहा है, जिससे कंस्ट्रक्शन उपकरण सेक्टर के लिए बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...