रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: रांची। जेसीआई रांची की 'वन टीम विजन' ने सुकुरहुटू गोशाला में सेवा और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। टीम के सदस्यों ने परिसर में पौधे लगाकर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य गौ सेवा से पुण्य और पौधरोपण से उज्ज्वल भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में अभिषेक जैन, साकेत अग्रवाल, अमन पोद्दार, दीपक पटेल, रवि कांत सामोताश, शुभम हेतमसरिया उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेसीआई रांची ने सुकुरहुटू गौशाला में किया पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...