Ranchi News: जेसीआई एक्सपो उत्सव के चीफ कोऑर्डिनेटर बनाए गए प्रशांत
रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। कंज्यूमर फेस्ट जेसीआई एक्सपो उत्सव के लिए इस वर्ष प्रशांत पाटोदिया को चीफ कोऑर्डिनेटर चुना गया है। पिछले 28 वर्षों से आयोजित हो रहा यह सात दिवसीय एक्सपो मोरहाबादी मैदान में अक्तूबर में लगेगा, जिसमें कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, फ्लैट, वाहन, फर्नीचर समेत घरेलू जरूरतों के उत्पाद उपलब्ध होंगे। संस्था ने बताया कि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रशांत पाटोदिया पिछले 17 वर्षों से एक्सपो से जुड़े हैं और जेसीआई रांची के सक्रिय सदस्य हैं। सह-संचालक के रूप में राहुल टिबरेवाल, सौरभ जालान, सौरव नरेडी और कोषाध्यक्ष सीए दीपक पटेल रहेंगे। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता रविकांत समोटा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.