Ranchi News: जेवीएम संगीत वादन प्रतियोगिता में ऋषित प्रथम
रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: रांची। जेवीएम श्यामली में शुक्रवार को कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए संगीत वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने तबला, हारमोनियम, गिटार और सिंथेसाइजर पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर ऋषित साहा (11वीं, तिलक सदन), द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से ईशान भारद्वाज (11वीं, दयानंद सदन) एवं आदित्य प्रताप सिंह (12वीं, दयानंद सदन) रहे। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से अभिनव नेवार (12वीं, तिलक सदन) एवं प्रिया अग्रवाल (12वीं, तिलक सदन) को चुना गया। प्राचार्य बीएन झा ने विजेताओं को बधाई दी। मौके पर सुष्मिता मिश्रा, एलएन पटनायक सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.