Ranchi News: जेवीएम में पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने लगाया रक्तदान शिविर
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। जेवीएम में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान पूर्ववर्ती विद्यार्थियों और बिरसा ब्लड बैंक, खूंटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बिरसा ब्लड बैंक ने रक्तदाताओं के लिए ब्लड कार्ड एसोसिएशन को सौंपे, जिससे भविष्य में पूर्व छात्रों को जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त मिल सके। रक्तदाताओं को पौधे, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य विभूति नाथ झा ने इस पहल की सराहना की। मौके पर चंद्रकांत रायपत, गुरप्रीत सिंह, दीपिका, अंजना, अंशुमन, पल्लवी, अमित जैन, नूपुर जैन, शत्रुपा, बादल, बंटी, डॉ. मोती प्रसाद और श्रीराम सिंह उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेवीएम एलमुनी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.