रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।विज्ञान प्रदर्शनी में जेवीएम के पूर्वर्ती विद्यार्थियों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में विद्यालय व बिरसा ब्लड बैंक खूंटी के सहयोग से सभी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर की विशेष पहल के तहत बिरसा ब्लड बैंक ने रक्तदान करने वाले एलुमनी सदस्यों के लिए ब्लड कार्ड जारी कर एसोसिएशन को सौंपे। ताकि भविष्य में किसी भी पूर्व छात्र को रक्त की आवश्यकता होने पर एसोसिएशन के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा सकें। सभी रक्तदाताओं को पौधे, प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य विभूति नाथ झा ने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच मानवता , सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश...