Ranchi News: जेवर दुकान में चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। सदाबहार चौक स्थित राहुल ज्वैलर्स में लाखों रुपये मूल्य के जेवर चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि दुकान संचालक शम्मू सोनी ने चार सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें चोरों पर एक मोबाइल फोन, हिसाब लिखी तीन डायरी, चांदी की तीन चेन, गोल्ड पॉलिश की चार चेन, चांदी की दो अंगूठी, सोने की नथिया, सोने की अंगूठी और करीब सात हजार रुपये नकद चोरी करने का आरोप लगाया गया था। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने अनुसंधान के क्रम में खिजरी निवासी 18 वर्षीय अशोक लोहरा और कुसई कॉलोनी, डोरंडा निवासी 19 वर्षीय क्षितिज कच्छप को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- बोड़ेया में चोरी करते दो धराए, पूछताछ में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.