रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर रविवार को बेड़ो थाना परिसर में थाना प्रभारी कफील अहमद की अध्यक्षता में ज्वेलर्स दुकानों के संचालकों और मालिकों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक हुई। बैठक में दुकानों और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। ज्वेलरी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने, अलार्म व्यवस्था और उसकी कार्यशीलता की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी तथा दुकान खोलने और बंद करने के समय सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। किसी भी आपातस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया। साथ ही मास्क और हेलमेट पहनकर किसी व्यक्ति के दुकान में प्रवेश करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस...