Ranchi News: जेयूटी के 62 विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के 2026 बैच के 62 विद्यार्थियों का चयन गुजरात की कंपनी माइक्रॉन्स में कैंपस प्लेसमेंट के तहत हुआ है। कंपनी की ओर से को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 48 और बीटेक के 14 विद्यार्थियों को चयनित किया गया। चयनित बीटेक विद्यार्थियों को वार्षिक 5.50 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा, जबकि डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को वार्षिक 3.72 लाख रुपये का पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा, दोनों श्रेणियों के विद्यार्थियों को नियमानुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डीके सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रशिक्षण एवं नियोजन (टीएंडपी) टीम के सदस्यों के प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.