रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज, अनगड़ा में एनएसएस यूनिट-1 के तत्वावधान में 'समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार राजवार ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी ही सच्ची सत्यनिष्ठा है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज ही समृद्धि का आधार है। व्याख्याता डॉ. हीरा लाल यादव ने विषय प्रवेश कराया। प्रबंधन सदस्य स्मृति कटियार ने विद्यार्थियों को ईमानदारी अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. राजकुमार महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया पावरग्रिड की पहल : छात्राओं को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की सीख -सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: छात्राओं को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की...