रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग और जेडए रॉयल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जेडए रॉयल इंस्टीट्यूशन परिसर में एकदिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। शिविर में मेदांता अस्पताल समेत कई प्रतिष्ठित अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा विभिन्न प्रकार की रक्त जांच भी की जाएगी। फ्लोरेंस ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. शाहीन कौशल ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...