Ranchi News: जेकेएसएस एफसी ने नेहरू युवा क्लब को 5-0 से रौंदा
रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन रांची की ओर से सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में आयोजित बी डिवीजन फुटबॉल लीग के मुकाबले में मंगलवार को जनकल्याण समर्पण संस्थान (जेकेएसएस) एफसी सिकिदिरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेहरू युवा क्लब को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ जेकेएसएस एफसी ने लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम के स्टार खिलाड़ी कश्मीर मरांडी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे। उन्होंने 13वें, 48वें, 51वें और 55वें मिनट में गोल कर मैच को एकतरफा बना दिया। टीम के जोसेफ ने 35वें मिनट में एक गोल किया। प्रतियोगिता की अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें ए डिवीजन फुटबॉल लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.