Ranchi News: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी: आरोपी सुरेश राय की जमानत पर सुनवाई 7 को
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी सुरेश राय की जमानत याचिका पर सोमवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में सीआईडी से केस डायरी की मांग की है। याचिका पर अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। सुरेश राय पर बोकारो जिले के दुग्धा स्थित अपने क्वार्टर में 30 से अधिक अभ्यर्थियों को प्रश्न और उत्तर रटवाने का आरोप है। जांच के दौरान सीआईडी को उसके बैंक खाते में 22 जनवरी 2026 को 14 लाख रुपये आने के साक्ष्य मिला है। वहीं, उसके बेटे उमेश राय के खाते में भी उसी दिन पांच लाख रुपये आने की जानकारी सामने आई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: परीक्षा धांधली: दिलीप और ओमप्रकाश की जमानत पर केस डायरी तलब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.