Ranchi News: जेएसएससी व छात्रवृत्ति के मुद्दे पर चला हस्ताक्षर अभियान
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: रांची। आजसू ने बुधवार को योगदा सत्संग कॉलेज में जेपीएससी, जेएसएससी व छात्रवृत्ति से जुड़े छात्रों के मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सरकार से लंबित छात्रवृत्ति का शीघ्र भुगतान, जेपीएससी व जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने की मांग की। कहा, शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, सक्षम झा, अभिषेक, पंकज, अब्दुल व सिकंदर शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.