रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के घाघरा गांव में 18 अक्टूबर को करंट की चपेट में आने से किसान इम्तियाज हुसैन की मौत के बाद गुरुवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के मांडर विधानसभा प्रतिनिधि अफरोज आलम और विश्वनाथ गोप ने उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। अफरोज आलम, विश्वनाथ गोप और अब्दुल हफिज अंसारी ने प्रखंड प्रशासन से मृतक किसान के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। मौके पर पूर्व पंसस महेबुल ओहदार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...