Ranchi News: जेएलकेएम ने प्रखंड स्तरीय सम्मेलन पर की चर्चा
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के भांटबोड़या मैदान में जेएलकेएम की प्रखंड स्तरीय बैठक गुरुवार को हुई। अध्यक्षता मनोज महतो ने की, जबकि संचालन राजेश महतो ने किया। बैठक में पार्टी के संगठन विस्तार, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 4 नवंबर 2026 को भांटबोड़या मैदान में पार्टी का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में पार्टी प्रमुख सह विधायक जयराम महतो के शामिल होने की जानकारी दी गई। मौके पर मनोज महतो ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में लालकृष्ण, संदीप साहू, कांके प्रखंड अध्यक्ष श्रवण महतो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.