रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: खूंटी। श्रावण मास की आखिरी सोमवारी पर सोमवार को आम्रेश्वर धाम में जेएलकेएम ने श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर लगाया। शिविर में स्वास्थ्य सेवा के साथ भंडारे की व्यवस्था की गई। जिलाध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने कहा कि पार्टी आगे भी आम जनता की सेवा के लिए ऐसे निःशुल्क कार्यक्रम आयोजित करेगी। शिविर में केंद्रीय, जिला व प्रखंड पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...