रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा के मिलन चौक निवासी युवा नेता सूरज नारायण महतो को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस पर बुधवार को युवा कुर्मी नेता संजय पटेल ने समर्थकों के साथ उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। मौके पर संजय पटेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जनप्रिय युवा नेता सूरज नारायण महतो को यह जिम्मेदारी देकर सराहनीय निर्णय लिया है। इससे छोटानागपुर क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। वहीं सूरज नारायण महतो ने कार्यकर्ताओं से पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के सपनों का झारखंड बनाने में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विजेंद्र यादव 'कालू', मनोज सिंह, मादी उरांव, गौतम सिंह, मुकेश राय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद ...