Ranchi News: जेएलकेएम के न्याय मार्च पर रोक लगाने को लेकर शिकायत दर्ज
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले गए न्याय मार्च पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। यह मांग आदिवासी छात्रसंघ के संस्थापक सदस्यों केंद्रीय समिति के द्वारा की गई है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा गया है। पत्र में कहा गया कि जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल का विषय न्यायालय के पास है। न्यायालय का सम्मान होना चाहिए न कि दबाव बनाने के उद्देश्य से यात्रा करना चाहिए। इसके अलावा अपने वाहन के उपर पद्यभूषण दिशुम गुरु शिबू सोरेन व अन्य आदिवासी महापुरुष की तस्वीर अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए प्रयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.