Ranchi News: जेएन कॉलेज धुर्वा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: रांची। जेएन कॉलेज, धुर्वा में बुधवार को रिम्स की मेडिकल टीम के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रिम्स की डॉ. कविता और डॉ. उमेश की देखरेख में रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई। प्राचार्या डॉ. शम्शुन नेहार ने रक्तदान को महादान बताते हुए रक्तदाताओं की सराहना की। अंत में सभी को प्रशस्ति पत्र और अल्पाहार दिया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आरएसपी कॉलेज में छात्रों व शिक्षकों ने किया रक्तदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.