रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: रांची। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (जेआरएसयू) परिसर में शुक्रवार को पलाश दीदी कैफे की शुरुआत हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि व ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। इस कैफे के शुरू होने से विवि के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को रियायती दरों पर शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण जलपान व भोजन उपलब्ध हो सकेगा। जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल, विवि के रजिस्ट्रार डॉ. हेमेंद्र भगत, पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम में झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा मार्गदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...