Ranchi News: जेआरएसयू का दीक्षांत समारोह 5 को, 207 को मिलेगी डिग्री
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (जेआरएसयू) का द्वितीय दीक्षांत समारोह 5 अक्तूबर को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह में 2026 में स्नातक व स्नातकोत्तर से उत्तीर्ण 207 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। पांच विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से प्रभारी कुलपति राहुल कुमार, रजिस्ट्रार हेमेंद्र कुमार भगत समेत अन्य अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा, जबकि छात्राएं लाल पाड़ की सफेद साड़ी पहनकर समारोह में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.