Ranchi News: जूनियर ब्रदर्स मनातू ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: कांके, संवाददाता। सेवा भाव ट्रस्ट मनातू की ओर से आयोजित स्वर्गीय भरत नाथ महतो जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में जूनियर ब्रदर्स फुटबॉल टीम मनातू ने खिताब जीता। फाइनल में कटहर टोली मनातू की टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम को 3100 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 2100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी टीमों को 500-500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम के अंकित महतो को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुप कुमार महतो ने बताया कि स्वर्गीय भरत नाथ महतो की स्मृति में ग्रामीण बच्चों की खेल प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से टूर्नामेंट आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: 03-आरएसपी का वार्षिक संवर्धन ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.