Ranchi News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा अमन-चैन और भाईचारे का संदेश
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मदीना मस्जिद, सिल्ली की अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। जुलूस ग्राम विकास विद्यालय के समीप से शुरू होकर महावीर चौक, बुंडू मोड़ और काली मंदिर चौक होते हुए थाना चौक पहुंचा। इस दौरान लोग धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए। जुलूस में इमाम फईमुद्दीन साहब, मो. यासीन, मो. शहादत, मो. अनवर, मो. ईसराइल, मो. सावीर, मो. अब्बास, मो. मुबारक और मंजूर आलम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।लोगों यह भी पढ़ें- Garhwa News: ईद-ए-मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.