रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। विकसित भारत जी-राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और योजनाओं की बेहतर प्लानिंग को लेकर सोमवार को  डीआरडीए सभागार में जिलास्तरीय  कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने किया।

कार्यशाला की जानकारी कार्यशाला में विजी - जी राम - जी एक्ट के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को योजना के अंतर्गत शामिल 318 प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। पंचायत स्तर पर विकसित ग्राम पंचायत प्लान  तैयार करने की प्रक्रिया और इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में  भीजीपीपी  तैयार करने में तकनीक के उपयोग, जीआईएस  और एआई तकनीक तथा युक्तधार पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की प्लानिंग एवं चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वि...