Ranchi News: जीत कुन डो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप शुरू
रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची। खेलगांव स्थित बॉक्सिंग हॉल में शनिवार को सातवीं नेशनल जीत कुन डो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का उद्घाटन लाला लाजपत राय सीनियर स्कूल के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में आत्मरक्षा, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। झारखंड जीत कुन डो मार्शल आर्ट एसोसिएशन के महासचिव सिफू बिस्वजीत कर्मकार ने राज्य में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन पर खुशी जताई। मौके पर महासचिव रईस सलमानी, अध्यक्ष हरमिंदर सिंह, सुनील तिवारी और अजय शाह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.