Ranchi News: जीतिया जतरा मेला में खोड़हा दलों ने दी प्रस्तुति
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के नारो बाजार में बुधवार को ऐतिहासिक जीतिया जतरा मेला लगा। मेले में नगड़ी और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग अपने-अपने खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर नृत्य-गान करते हुए पहुंचे। जीतिया जतरा मेला समिति नारो की ओर से सभी खोड़हा दलों का स्वागत किया गया। विभिन्न गांवों से पहुंचे पाहन, पईनभरा और कोटर को सम्मानित किया गया। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.